AASAN SOCH

THE INSPIRING WAY OF SUCCESS

एलोन मस्क - प्रेणादायक कहानी ।। Elon Musk Inspiring Biography in hindi - Founder Of Tesla and SpaceX

''असंभव भी संभव होगा , जरुर  होगा,  लेकिन सोचो कैसे होगा, र किस तरह होगा ,,

 Elon Musk


दोस्तों आज हम बात करने वाले है Elon Musk की Inspiring Biography के बारे में,  एलोन मस्क Talented  और  Intellectual , Entrepreneur (उधमी) होने के साथ साथ वे  नई युवा पीढ़ी के लोगो के लिए भी एक Inspiration  हैं 

इसके साथ ही एलोन मस्क एक Software Engineer, Investor  और Rocket Scientist भी हैं

2018 के आकड़ो अनुसार एलोन मस्क की Net Worth लगभग $22.3 billion आकी हैं, और इसके साथ ही वे फ़ोर्ब्स मैगज़ीन के अनुसार दुनिया के  शक्तिशाली लोगो में  21वें नंबर पर आते हैं


और ये कहना गलत नहीं होगा की उनकी यह Inspiring Biography लोगो के जीवन को एक नई प्रेणा देती है और साथ ही वे Humanity (मानवता) के भले के लिए दुनिया को क्रांतिकारी रूप से बदलना चाहते हैं 

बचपन (Childhood of Elon Musk)

Elon Musk Inspiring Biography in hindi

दोस्तों एलोन मस्क का जन्म 28 जून 1971 को अफ्रीका के प्रीटोरिया शहर` में हुआ  था। एलोन मस्क के पिता पेशे से एक इंजीनियर  थे और उनकी माँ एक मॉडल थी महज जब  एलोन मस्क  9 साल के थे तब उनके माता पिता का Divorce(तलाक ) हो गया था। इसके बाद उन्होंने हाई  स्कूल तक  की पढ़ाई अपने  पिता के पास ही रहकर की 


वैसे एलोन मस्क को बचपन से ही Computer और Books पड़ने में काफी रुचि  रही थी

इसलिए उन्होंने 10 साल की उम्र में ही इतनी किताबे पढ़ली थी जो एक Graduate स्टूडेंट भी नहीं पढ़ पाता। इसके बाद 12 साल की उम्र में उन्होंने Computer Coding सीखकर  Blaster नामक गेम बना डाला जिसे उन्होने एक ऑनलाइन कम्पनी को  500 डॉलर में बेच दिया

फिर 17  साल की उम्र में  साउथ अफ्रीका से  हाई स्कूल की पढ़ाई  पूरी करने के बाद वे  आगे की Eduction के लिए अपनी माँ के पास कनेडा चले गए। जहाँ उन्होंने  Bachelor of Science की डिग्री ली

इसके बाद 1995  में  PhD के लिए वे  California शिफ्ट हो गए। लेकिन आगे चलकर उनका रुझान कंप्यूटर और इंटरनेट में  होने कारण वे सफल व्यवसाय के रास्ते पर चल पड़े और  कुछ दिनों बाद ही उन्होंने  PhD का प्लान  Dropped Out कर  दिया

 ''मैं मंगल ग्रह पर मरना चाहूँगा. बस टक्कर की वजह से नहीं,,

व्यवसाय (Career) 

Tesla Car & SpaceX  Lunching

व्यवसाय रास्ते  पर चलने के बाद आगे चलकर एलोन  मस्क ने कई कम्पनी स्थापित की जिसमे :-
  • Zip2
  • X.Com And PayPal 
  • SpaceX
  • Tesla
  • SolerCity
  • Hyperloop
  • OpenAl
  • NeuraLink
  • The Boring Company
इसके बाद 1995  में Elon Musk ने अपने भाई Kimbal के साथ मिलकर Zip2 नाम की एक कम्पनी की शुरुवात की, जिसे आगे चलकर COMPAQ नाम की एक  कम्पनी ने $307 Million  में  खरीद लियाजिसमे इनका 7% Equity था।  जिससे एलोन मस्क को $22 मिलियन तुरंत मिल गए

फिर आगे चलकर एलोन मस्क ने इन पैसो में से कुछ  $10 मिलियन का निवेश करके X.Com कम्पनी स्थापित की जो एक Online Banking कम्पनी थी आगे चलकर यह कम्पनी का CONFINITY नाम की एक कम्पनी से जुड़ गयी जिसे आज हम PayPal के नाम से जानते हैं। इस कम्पनी से एलोन  मस्क को  $165 Million का फायदा हुआ

इसके बाद एलोन मस्क का Deep Vision और Focus मानवता और   विज्ञान के क्षेत्र में  रहा । ताकि वे  विज्ञान  के क्षेत्र में अपना योगदान देकर कुछ नया कर सके और साथ ही सरकारी एजेंसिस और हुमूनिटी के लिए  क्रांतिकारी बदलाव ला सके। इसलिए Elon Musk ने काफ़ी संघर्ष के बाद Reusual Rocket बनाने वाली कम्पनी SpaceX की स्थापना की ताकि सामान्य लोगो को भी Future में  मंगल ग्रह पर ले जा सके और साथ ही Law Cost पर सरकारी एजेंसी के लिए भी काम कर सके। और अब ये कम्पनी Re-useable Rocket द्वारा Low Cost पर NASA Agency के लिए Equipment, Cargo और  Satellite को  Orbit  तक पहुँचाती हैं 

इसके साथ ही एलोन मस्क ने 2003 में Tesla Moters में भी इन्वेस्टमेंट कर दिया जो Electrical  Vichcal बनाने का  काम करती हैं। और 2008 से ही वो Tesla,Inc के CEO भी बन गए

इसके बाद एलोन  मस्क ने अपने Cousion की कम्पनी को SolerCity को फाइनेंशल मदद करके कम्पनी की शुरुवात की और  2016 में Tesla,Inc ने इस कम्पनी को अंतर्गत ले लिया

लेकिन उनकी कोशिश अभी अनेक क्षेत्रों में कुछ नया  बदलाव लाने की थी इसलिए एलोन मस्क ने फिर से अनेक फिल्ड में अपना हाथ  आजमाया और इस दौरान आगे चलकर 2015 में OpenAl और 2016 में  NuraLink  कम्पनी की स्थापना की

दोस्तों इस प्रकार के लोग कई सदियों में सिर्फ 2 या 4 ही होते हैं। जो अपने विज़न और अपनी मेहनत के बल पर दुनिया बदलने की सोच रखते है


''कुछ कर गुजरने के लिए आपको काफी प्रेरित होना होगा. अन्यथा, आप बस खुद को दुखी कर लेंगे,,

संघर्ष एंव असफलताएं (Struggle or Failure)

Elon Musk Inspiring Biography In Hindi


दोस्तों एलोन मस्क ने इतनी सफलताएं हासिल करने से पहले कई असफलताओ का सामना किया तब जाकर वे इतने बड़े मुकाम पर पहुंचे हैं  

जब वे PayPal कम्पनी में कार्यरत थे तब उन्हें CTO से आर्गुमेंट के दौरान कम्पनी के सीईओ पद  से भी बाहर कर दिया  था। 

और फिर  इसके बाद SpaceX  कम्पनी के रॉकेट लॉन्चिग  के वक्त उन्हें 3 बार असफलताएं मिली। जिस कारण  SpaceX  कम्पनी को काफी Loss हुआ लेकिन 4th अटेम्प में Successfull लॉन्चिंग होने पर उन्हें नासा एजेंसी की तरफ से  $1.5 Billion का प्रोजेक्ट मिल गया। और अब SpaceX  कम्पनी नासा के लिए भी काम कर रही  है

इसके बाद टेस्ला मोटर्स में भी, शुरुवाती समय में Manufacturing के दौरान गाडी की कॉस्ट बहुत ज्यादा आ गयी जिस कारण  गाडी को बिकने में काफी प्रोब्लेम्स Create हो गयी लेकिन 3rd अटेम्प में गाडी  Reasonable कॉस्ट में बनने के कारण, गाडी की Sell  बढ़ गयी। जिससे आगे  चलकर टैस्ला को एक अच्छा प्रॉफिट रहा। 

Elon Musk के  पास साइंस राकेट की कोई फॉर्मल डिग्री नहीं थी।लेकिन उनकी काबिलियत से पता चलता है की कोई भी आदमी इंटरनेट या बुक्स से या फिर Encyclopedia को खोलकर कुछ भी सिख सकता है


दोस्तों वे मानवता  के भले के लिए दुनिया को क्रांतिकारी रूप से बदलना चाहते हैं और  उनके महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में मंगल ग्रह पर मानव बस्ती बनाना, ताकि दुनिया को एक नई और सही  दिशा में ले जाया जा सके 

दोस्तों आप भी अपनी, किसी भी  प्रॉब्लम से लड़कर अपनी और अपनों की दुनिया बदल सकते हो, कोई भी मुसीबत या कोई भी प्रॉब्लम आपके जूनून और आपके  इरादों से बढ़कर नहीं हैं 

Problem सिर्फ, एक सबसे बड़ी प्रॉब्लम है, सोल्युशन ना ढूंढ़ना। और असम्भव भी सम्भव है, बस हार्डवर्क के साथ मेहनत करते रहो सफलता जरुर मिलेगी


  •  तो Friends यह थी  Elon Musk की  Success inspiring biography.
  •  I Hope दोस्तों की आप सभी को Elon Musk के Inspiring Life से बहुत ही अनमोल सीख मिली होंगी।
  • अगर आपको Elon Musk की यह Inspiring Biography अच्छी लगी हो तो Please इसे ज्यादा से ज्यादा लोगो तक पहुँचाए और सोसिअल मीडिया पर शेयर करे । धन्यवाद 
🙂🙂


जैक मा - अलीबाबा के संस्थापक की सफ़लता की कहानी।। Jack Ma - Success Story, Founder Of Alibaba Group

"कभी  हार मत मानो। क्योंकि आज कठिन है, तो कल और भी बदतर होगा, लेकिन परसों धूप खिलेगी,,

 Jack Ma

दोस्तों यह विचार है चीन के सबसे प्रसिद्ध एंव सबसे धनी व्यक्ति Alibaba Group के Founder Jack Ma के।  जिनके कहने का अर्थ है की,  की किसी भी परिस्थिति में  हार मत मानों, क्योंकि हो सकता है की आज  कितनी भी मुश्किलें क्यों ना हो,  शायद  कल इससे भी मुश्किलें ज़्यादा होंगी।  लेंकिन मेहनत और लगन के साथ आगे  बढ़ते रहना ही  सफलता का एक सही मार्ग हैं, और कठिन परिश्रम करते  रहने पर, सफ़लता एक दिन  आवश्यक मिलेगी

दोस्तों  यदि आप  Jack Ma के Struggle के बारे में जानेंगे तो आप सोचेंगे की, कोई आदमी  इतने Failure or Rejections   का सामना करने के बाद भी आगे  बढ़ने के बारे  में कैसे सोच सकता हैं  


Jack Ma Biography
Jack Ma Biography
दोस्तों आज हम  बात करने वाले है  Alibaba Group  के  Founder जैक मा  के बारे में, जिन्होंने  छोटे से एक गाँव से  निकलकर Billion  Dollars  की  कम्पनी खड़ी  की

दोस्तों Jack Ma
 की कुल सम्पति अक्टूबर २०१८  के दौरान 35.6  बिलियन अमेरिकी डॉलर कि गयी है


और वे  एक  Kind-Heart  एंव  Altruistic  होने साथ साथ नई पीढ़ी के बिज़नेस गुरु  भी माने जाते हैं 

इसके साथ ही 2017 में,  Jack Ma ने अपनी पहली कुंग फू, लघु फिल्म   Gong Shou Dao  के  साथ अभिनय की शुरुआत भी  की  है।



आइए  दोस्तों इस महान व्यक्ति के बारे कुछ ओर भी जानते हैं 


Name : Jack Ma or Ma Yun 

Born : 10 September 1964


Occupation Founder And Chairmen Alibaba.com

Nationality : China 


जैक मा  बचपन (Childhood)

Childhood Of Jack Ma


दोस्तों, जैक मा  का जन्म चीन के एक छोटे गाँव में 10 September 1964 में हुआ  था । जिन्होंने बचपन के ही  शुरुवाती दौर  में गरीबी का हर वो चेहरा देखा जिसकी कल्पना करना इतना आसान नहीं  था।  साथ ही  अपना  बचपन ग़रीबी एंव  संघर्ष के साथ बिताया

वैसे जैक मा को बचपन  से ही अंग्रेजी भाषा बोलने, सिखने एंव समझने में काफी दिलचस्पी रहीं है।  परन्तु  चीन की प्रमुख भाषा चीनी थी। और उस समय के दौर में  चीन में अंग्रेजी भाषा को सीखना, बोलना  जरूरी नहीं माना  जाता था

लेकिन फिर अंग्रेजी भाषा में काफी रुचि  होने के कारण Jack Ma ने, महज 13 साल की उम्र में ही अंग्रेजी बोलने की शुरुवात  करदी

लेकिन  जैक मा  ने अंग्रेजी बोलने एंव सिखने  के लिए किसी शिक्षक या किसी इंस्टिट्यूट  का सहारा नहीं लिया। बल्कि वे Tourist Guide  बन गए

हालाँकि शुरवाती दौर में अंग्रेजी भाषा बोलने और समझने में काफी परेशानी आयी लेकिन धीरे धीरे Tourist  को घुमाने एंव उनसे English में बाते करने के कारण उनका अंग्रेजी भाषा में काफी सुधर हो गया

और जैक मा  ने  Tourist Guide  का यह काम उन्होंने करीबन 9 साल तक किया

वैसे Jack Ma के   बचपन का नाम Ma Yun/ मा यून था। लेकिन इन विदेशी व्योक्तियों को Guide करने के कारण,  आगे चलकर Jack Ma की मित्रता एक विदेशी व्यक्ति से हुयी जिनके द्वारा ही Ma Yun/मा यून  को Jack Ma नाम दिया गया



''मैं पसंद नही किया जाना चाहता। वास्तव में , मैं सम्मानित किया जाना चाहता हूँ,,

संघर्ष (Struggle)

Struggle Of Jack Ma
Struggle Of Jack Ma

Jack Ma ने सफ़लता के शिखर पर पहुंचने से पहले काफ़ी असफलताओ का भी सामना किया और लगातार संघर्ष किया

जब जैक मा 4th Class  में थे तब  वे  दो बार और 8th क्लास में तीन बार Fail हुए, इसके साथ ही जैक मा के फैल होने का सिलसिला यही खत्म नहीं  हुआ।  इसके  बाद जब उन्होंने  Graduction Entrance एग्जाम के लिए फाइट किया तब भी उन्हें कई बार असफलताएं ही मिली। जैसे तैसे कर उन्होंने अपनी पढ़ाई कम्प्लीट की 

इसके बाद फिर  उन्होंने  ३०बार अलग अलग जगह Job के लिए अप्लाई किया। लेकिन तब भी उनके हात सिर्फ  निराशा ही लगी

इसके बाद जब KFC  पहली बार  November 1987 में,  चीन  में आया तो वे KFC में भी  Job के लिए गए। तब  KFC में कुल 24 लोगो ने आवेदन किया था  लेकिन 23 लोगो का ही चयन हुआ।  और इसके साथ  ही सिर्फ Jack  Ma को Reject  कर  दिया गया । 

लेकिन इतनी सारी असफलताओ के बाद भी वे रुके नहीं और लगातार  अपना संघर्ष जारी रखा। किन्तु  बाद में जब उनका अंग्रेजी भाषा में  ज्ञान  और भी  अच्छा हुआ  तो वे  1980 में अपने शहर के  एक स्कूल टीचर की नौकरी करने लगे, और  विद्यार्थियों  की  शिक्षा में मदद करने लगे 


व्यवसाय की शुरुवात (Career)

Career Of Jack Ma 

नौकरी के कुछ साल बाद यानि की लगभग  तीन से चार  साल बाद उन्होंने इस नौकरी को छोड़ दिया और  अपनी खुद की कम्पनी खोलने सबसे बड़ा फैसला लिया 

इसलिए  जैक मा, 1994 में Business के  सिलसले में अपने दोस्त के पास अमेरिका गए। तब उन्होंने, वहाँ  पहली बार Internet  को जाना। उन्हें यह बात  बड़ी अज़ीब एंव करामाती लगी की इंटरनेट के जरिये कितना कुछ सीखा और  कितना कुछ किया जा सकता हैं

तब उन्होंने पहली बार इंटरनेट पर Bear शब्द खोजा। लेकिन इस Bear  शब्द से संबधित जानकारी अलग अलग देशों से प्राप्त हुयी सिवाय चीन के

इसके बाद उन्होंने चीन के बारे में अन्य कई  सामान्य जानकारी ढूंढ़ने की कोशिश की लेकिन उन्हें चीन के बारे में Internet पर  ना के बराबर ही  जानकारी हासिल हुयी और वो  चौक गए की  ऐसा क्यूँ

लेकिन फिर Jack  Ma  को इंटरनेट के इस क्षेत्र में बहुत अच्छी Opportunity एंव  विचार नज़र आये।  इसके  बाद  उन्होंने इंटरनेट से जुडी  सभी जानकारियाँ  हासिल की।  ताकि अपने देश के छोटे बड़े सभी व्यापार को इंटरनेट के  जरिये  जोड़कर  चीन के लोगो की मदद कर सके  और उन्हें ऊंचाई का मुक़ाम हासिल करा  सके

जैक मा अब इंटरनेट या अन्य कई स्त्रोतों  के जरिये कई जानकारिया हासिल करने लगे  और  इंटरनेट के माध्य्म से ही चीन के  लोगों को अनेक जानकारियां उपलब्ध  कराने लगे ताकि चीन के लोगो को और भी  सहायता मिल सके



''आपको आपके साथ सही लोग चाहिए होते हैं, सबसे अच्छे लोग नहीं,,

अलीबाबा कम्पनी की शुरुवात (Startup Of Alibaba Company)
Start up of alibaba group
Startup Of Alibaba Group

जैक मा ने काफी संघर्ष के बाद अपने दोस्तों के  साथ मिलकर  Chine Yellow Page नामक एक  Website बनाई Consept काफी अच्छा होने के बावजूद भी उन्हें Funding  नहीं  मिली और ना ही Financial किसी से कोई भी मदद मिली।  जिसके कारण उन्हें इसे बंद करना पड़ा

लेकिन फिर  अपनी कमियों को ध्यान रखते हुए  और कड़ी मेहनत के साथ Jack Ma  ने अपने कुछ दोस्तों की सहायता से  21 फ़रवरी 1999 को  AliBaba कम्पनी की नींव रखी

हालाँकि इस कम्पनी के शुरुवाती दौर में काफ़ी मुश्किलें आयी। लेकिन उसके बाद कम्पनी अच्छी तरह Growth करने लगी। और इसके साथ ही जापान की  एक बड़ी  फाइनेंशियल कम्पनी के बड़े निवेश के माध्यम  से ही इस कम्पनी ने कभी  पीछे मुड़कर नहीं देखा

और देखते ही देखते इस कंपनी ने दुनिया की सबसे बड़ी E-commerce
कम्पनी  eBay को अपने देश से बाहर का रास्ता दिखा दिया

दोस्तों इसके साथ ही जैक मा चीन की मशहूर इ-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा के फाउंडर एंव  चैयरमेन  होने के साथ-साथ चीन के सबसे आमिर व्यक्ति भी है। और साथ ही वे एशिया के दूसरे सबसे आमिर व्यक्ति भी है। 

लेकिन उनके इस जीवन की रोचक एंव कामयाबी की  कहानी को बहुत ही कम लोग जानते है

दोस्तों जिस इंसान में तलब हो, कुछ नया  सिखने की और कुछ नया करने की तो व्यक्ति का  सफलताओ की बुलंदियों  को छुना तय हैं।  चाहे वो कई हज़ार  बार असफल हुआ हो  लेकिन  एक दिन वो सफलता के शिखर  पर पहुंच ही जाता हैं। और अपने सपने पुरे कर  ही लेता हैं



प्रेरित विचार ( Inspiring  Thought Of Jack Ma) 


Inspiring Thought 

''युवा लोगों की मदद करो, गरीब एंव छोटे लोगों की मदद करो। क्योंकिछोटे लोग बड़े होंगे। और युवाओं के दिमाग में वो बीज होगा जो आप उनमे बोयेंगे, और जब वे बड़े होंगे, तो वे भी दुनिया बदल देंगे,,

''दूसरों की सफलता से सीखने की बजाय उनकी गलतियों से भी सीखो, क्योंकि  ज्यादातर लोग जो असफल होते हैं उनकी असफलता के कारण समान होते हैं जबकि सफलता की कई वजहें मिल सकती है,,

''यदि तुमने कभी कोई कोशिश ही नहीं की तो तुमको कैसे पता चलेगा कि कोई मौका है, सिखने का ,,

''मैं खुद को खुश रखने का प्रयास करता हूँ, क्योंकि मैं जानता हूँ कि अगर मैं खुश नहीं हूँ, तो मेरे सहयोगी भी खुश नहीं हैं और इसके साथ ही मेरे शेयरधारक खुश नहीं हैं और मेरे ग्राहक भी  खुश नहीं हैं,,

''यदि आपने कभी कोशिश ही नहीं की, तो आप  कभी जान ही नहीं  पाओगे, की आपकी इस कोशिश में कोई मौका भी हैं,,

''आप खुद नहीं जानते, की आप अपने जीवन में कितना कुछ कर सकते है,  एंव  खुद के साथ ही, औरो को भी  किसी मुकाम पर पंहुचा सकते हैं ,,


  •  तो दोस्तों यह था  Jack Ma की Success Story का सफ़र, जिसके पास खर्च ने के लिए ज़्यादा पैसे नहीं थे।  फिर भी  इतनी बड़ी ई - कॉमर्स  कंपनी AliBaba Group को स्थापित करने में सफल हुए। 
  • i Hope friends की  आप सभी को  Jack Ma के प्रेणादायक जीवन से बहुत ही अनमोल सीख मिली होंगी।
  • मैं कामना करता हूँ दोस्तों कि आप भी Jack Ma की तरह असफलताओं से लड़कर, सफलता के शिखर  पर जाए। और  आप भी सफलता एक  नया इतिहास लिखे ।
  •  अगर आपको Jack Ma की यह Inspiring Success Story  अच्छी लगी हो तो Please इसे ज्यादा से ज्यादा लोगो तक पहुँचाए और सोसिअल मीडिया पर शेयर करे । धन्यवाद 

🙂 🙂